अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क जाम :

Published at :02 Jun 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क जाम :

समस्तीपुर : प्रखंड के केवस निजामत व इसके आसपास के इलाकों में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा और गुस्साये सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विद्युत कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारे लगाये. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि अनियमित विद्युत आपूर्ति इस ग्रामीण क्षेत्र […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : प्रखंड के केवस निजामत व इसके आसपास के इलाकों में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा और गुस्साये सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विद्युत कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारे लगाये. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि अनियमित विद्युत आपूर्ति इस ग्रामीण क्षेत्र में नासूर बन चुकी है. जब भी विद्युत संकट उत्पन्न होता है, तो अधिकारी ब्रेक डाउन की बात कह पल्ला झाड़ लेते हैं.

ग्रामीणों ने विद्युत संचरण व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की भी मांग की. सूचना पाकर जाम स्थल पर पहुंचे सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण चंदन कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति की जा रही है. जल्द ही इन क्षेत्रों में ब्रेक डाउन से संबंधित समस्या को दूर कर नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी. साथ ही जर्जर तार को भी बदला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन