दरभंगा व समस्तीपुर में सक्रिय गोलू गिरोह से जुड़े थे अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

कल्याणपुर पुलिस ने दो जिलों में सक्रिय अपराधी गिरोह का खुलासा इस मामले में चार को शिनाख्त कर भेजा जेल, गश्ती के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने दबोचा कल्याणपुर : थाना परिसर से सटे एक बाइक पर सवार लड़कों के हाव-भाव को देख गश्ती के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू की. बदलते बयान […]
विज्ञापन
कल्याणपुर पुलिस ने दो जिलों में सक्रिय अपराधी गिरोह का खुलासा
इस मामले में चार को शिनाख्त कर भेजा जेल, गश्ती के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने दबोचा
कल्याणपुर : थाना परिसर से सटे एक बाइक पर सवार लड़कों के हाव-भाव को देख गश्ती के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू की. बदलते बयान को आधार बनाते हुए कल्याणपुर पुलिस सभी युवकों को थाना ले आयी़ शिनाख्त के दौरान दलसिंहसराय निवासी गोलू पासवान के रूप में एक की पहचान हुई, जो दलसिंहसराय के वीआइपी मोहल्ला में डाकाकांड का फरार अभियुक्त बताया गया है. सूचना के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने दलसिंहसराय पुलिस को सूचित करते हुए उसे दलसिंहसराय पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं कन्हैया कुमार मुफस्सिल थाने में गोली कांड का अभियुक्त बताया गया है.
उसे मुफस्सिल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया़ वहीं दरभंगा यूनिवर्सिटी थाना का अभियुक्त राघव कुमार को कल्याणपुर पुलिस ने पुलिस के समक्ष गलत बयान व गुमराह करने के आरोप में जेल भेज दिया है़ पुलिस के समक्ष दिये गये बयान के आधार पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली का बताना है कि
इस गिरोह के तार दरभंगा व समस्तीपुर में सक्रिय है, जो फिलवक्त समस्तीपुर व दरभंगा के कई क्षेत्रों में आपराधिक घटना को अंजाम देने के आरोपित हैं. वैसे इन लोगों सेे पूछताछ के क्रम में कई जानकारियां मिली हैं. इसके आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










