ट्रैक पार करने से पहले दोनों ओर देखें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

जागरूकता यातायात निरीक्षक ने चलाया समपार फाटक सुरक्षा अभियान दलसिंहसराय व तेघड़ा में रेलवे क्रॉसिंग गेट पर दी लोगों को जानकारी दलसिंहसराय : रेलवे समपार फाटक जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत रेल यातायात निरीक्षक बरौनी प्रियदर्शी राजीव के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया़ इसके तहत यातायात निरीक्षक ने दलसिंहसराय के रेलवे समपार 31 सी […]
विज्ञापन
जागरूकता यातायात निरीक्षक ने चलाया समपार फाटक सुरक्षा अभियान
दलसिंहसराय व तेघड़ा में रेलवे क्रॉसिंग गेट पर दी लोगों को जानकारी
दलसिंहसराय : रेलवे समपार फाटक जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत रेल यातायात निरीक्षक बरौनी प्रियदर्शी राजीव के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया़ इसके तहत यातायात निरीक्षक ने दलसिंहसराय के रेलवे समपार 31 सी व 32 ए तथा तेघरा के समपार संख्या 14 बी व 15 सी पर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया़
अभियान के तहत उन्होंने आपसी संवाद, पोस्टर व पर्चियों के जरिये रेलवे क्रॉसिंग पार करने वाले लोगों को क्रॉसिंग पार करते समय बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों की जानकारी दी़ कहा कि लिफ्टिंग बैरियर के नीचे से या समपार के फेसिंग का उल्लंघन करते हुए अगल-बगल से निकल कर ट्रैक को कभी पार नहीं करना चाहिए. कहा, समपार से कुछ ही सेकेंडों व मिनटों में गुजरने वाली ट्रेनों का सही आकलन करना कठिन होता है क्योंकि तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेनों के आकलन में धोखे से सुरक्षा में खतरा हो सकती है़ सुरक्षित जीवन का फैसला आपके हाथों में होने की बात बताते हुए कहा कि रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय पहले रूके, दोनों दिशा में देखें, ट्रेनों की आवाज या सिटी को सुनें और फिर सावधानीपूर्वक समपार फाटक को पार करें, तो
जीवन को अनहोनी घटना से बचाया जा सकता है और कोई खतरा नहीं
होगा़ वहीं इसके उल्लंघन करने पर होने वाले रेल अधिनियम की जानकारी भी लोगों को दी़ साथ ही कहा कि
आपकी एक पल की हड़बड़ी आपके जीवन को समाप्त कर सकती है फिर चाहे आप अकेले हो या अपने घर परिवार के लोगों के साथ़ सबको संरक्षित रखने को लोगों के कर्तव्य व दायित्व दोनों बताया़ अभियान के दौरान चंद्रप्रकाश, गोविंद, चंदन कुमार, सिंघेश्वर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










