कुछ अलग करने की सोच ने बनाया स्टेट टॉपर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर गंगापुर के रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकहबीब के छात्र गणेश कुमार ने इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा मेंे स्टेट टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. मूल रूप से गिरिडीह का रहनेवाला गणेश समस्तीपुर में ही रह कर पढ़ाई करता था. जिले के शिवाजीनगर […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर गंगापुर के रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकहबीब के छात्र गणेश कुमार ने इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा मेंे स्टेट टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. मूल रूप से गिरिडीह का रहनेवाला गणेश समस्तीपुर में ही रह कर पढ़ाई करता था.
जिले के शिवाजीनगर स्थित संजय गांधी उच्च विद्यालय लक्ष्मीनियां से उसने वर्ष 2015 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी. उसे 330 अंक प्राप्त हुआ था. इंटरमीिडएट कला में गणेश को 413 अंक प्राप्त हुए हैं. शंकरनाथ राम एवं गीता देवी के पुत्र गणेश कुमार मूल रूप से गिरिडीह जिले के सरिया गांव का रहनेवाला है. परीक्षा देने के बाद गणेश बिहार से बाहर
रह रहा है. स्कूल के सचिव जवाहर प्रसाद सिंह ने बताया कि गणेश काफी मेधावी छात्र रहा है. कुछ अलग करने की उसकी सोच ने उसे यह कामयाबी दिलायी है. लीक से अलग हटकर कुछ करने की तमन्ना ने उसे बिहार टॉपर बना दिया. उन्होंने गणेश को बधाई देते हुए कहा कि उसने मेरे स्कूल का नाम रौशन किया है. बता दें कि महज कुछ साल पहले ही इस इंटरस्तरीय स्कूल की स्थापना हुई थी. बिहार टॉपर गणेश का मोबाइल नंबर व अस्थायी पता इस स्कूल को भी मालूम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










