घटना के पीछे पुरानी विवाद है. दोनों पक्ष पर पूर्व से प्राथमिकी भी दर्ज है.

समस्तीपुर : शहर के पेठियागाछी मोहल्ला में शनिवार रात कतिपय लोगों ने आधा दर्जन दुकानदारों की दुकान उजाड़ कर लूटपाट की. इस दौरान एक दुकानदार के विरोध करने पर लोगों ने उन्हें पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इस मामले में नगर थाने में नामजद एफआइआर दर्ज करायी गयी है. इसमें उक्त मोहल्ले के अनिल चौधरी, […]
समस्तीपुर : शहर के पेठियागाछी मोहल्ला में शनिवार रात कतिपय लोगों ने आधा दर्जन दुकानदारों की दुकान उजाड़ कर लूटपाट की. इस दौरान एक दुकानदार के विरोध करने पर लोगों ने उन्हें पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इस मामले में नगर थाने में नामजद एफआइआर दर्ज करायी गयी है. इसमें उक्त मोहल्ले के अनिल चौधरी, सुनील चौधरी, राजा चौधरी, संजय चौधरी, राजीव चौधरी के अलावा 15-20 अज्ञात को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि
रात कन्हाई शर्मा के अलावा ओमप्रकाश ठाकुर, शिवजी ठाकुर, जगदीश ठाकुर, विंदेश्वर ठाकुर, शंकर ठाकुर आदि लोग वर्षों से पेठियागाछी मोहल्ला में लोहे के सामान की दुकान चला आ रहे हैं. उक्त दुकानों में लाखों रुपये का सामान भी है. प्राथमिकी में आरोप है कि रात उपरोक्त लोगों के अलावा 15-20 की संख्या में आये लोग दुकानों को उजाड़ रहे हैं. इस दौरान लोग दुकानों से सामान भी उठा-उठा कर ले गये. प्राथमिकी के अनुसार, जब कन्हाई ने इसका विरोध किया, तो लोगों ने उसके साथ मारपीट की. लोगों ने बताया कि दोनों गुटों में विवाद को देखते हुए अनुमंडल कार्यालय से 144 धारा लागू है. मामले की अगली सुनवाई दो मार्च को होनी है. नगर पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










