सैनिक के भाई से दिनदहाड़े 24 हजार रुपये की छिनतई

Published at :17 Feb 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
सैनिक के भाई से दिनदहाड़े 24 हजार रुपये की छिनतई

समस्तीपुर : शहर के सटे मथुरापुर घाट पर गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक से 24 हजार रुपये छीन लिया. घटना उस समय हुई जब इलमासनगर के मनबारा गांव निवासी सद्दाफ खान पीएनबी बैंक से रुपये निकाल कर सीढ़ी से उतर रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद दो की संख्या में अपराधी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के सटे मथुरापुर घाट पर गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक से 24 हजार रुपये छीन लिया. घटना उस समय हुई जब इलमासनगर के मनबारा गांव निवासी सद्दाफ खान पीएनबी बैंक से रुपये निकाल कर सीढ़ी से उतर रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद दो की संख्या में अपराधी लाल रंग की पैसन प्रो बाइक से शहर की ओर फरार हो गए.

घटना की सूचना पर मथुरापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है. पुलिस को शक है कि युवक सच को छिपा रहा है. थानाध्यक्ष परमानंद कर्ण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि सद्दाफ अपने भाई सद्दाम खान के खाते से चेक द्वारा 24 हजार रुपये की निकासी की थी. सद्दाम थल सेना में कार्यरत है. युवक सद्दाफ के अनुसार वह दोपहर करीब 12 बजे उसने भाई के खाते से चेक द्वारा रुपये की निकासी कर सीढ़ी से नीचे उतर रहा था तो दो युवक उसके पीछे लग गए. बैंक की सीढ़ी पर बातचीत के दौरान ही वह उसका पैसा छीन कर फरार हो गया.
युवक ने बताया कि वह उसकी बाइक के पीछे भागते हुए पुल के पास तैनात पुलिस को सूचना भी दी लेकिन सभी अपराधी का पीछा करने की बजाय उसे ही दोषी बताने लगे. उधर घटना के बाद पुलिस व बैंक के अधिकारियों ने सीसीटीबी कैमरे की फुटेज की जांच की है. जिसमें दोनों संदिग्ध से सद्दाम बातचीत करता हुए बैंक की सीढी से उतरता दिखाई दे रहा है.
मथुरापुर पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
लाल रंग की पैशन प्रो बाइक से अपराधी हुए फरार
पुलिस घटना को मान रही है संदिग्ध
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन