जितवारपुर से मुसरीघरारी तक लगेगा सीसीटीवी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

शहर सुरक्षा समिति की बैठक में सदस्यों ने लिया फैसला समस्तीपुर : शहर सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को सदर एसडीओ केडी प्रज्जवल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर के डॉक्टर व जांच घर के संचालकों ने भाग लिया. बैठक में शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई. […]
विज्ञापन
शहर सुरक्षा समिति की बैठक में सदस्यों ने लिया फैसला
समस्तीपुर : शहर सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को सदर एसडीओ केडी प्रज्जवल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर के डॉक्टर व जांच घर के संचालकों ने भाग लिया. बैठक में शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई. जिसके तहत अब जितवारपुर प्रखंड कार्यालय से लेकर मुसरीघरारी चौक तक सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया गया.
बैठक में एसडीओ ने डॉक्टर व जांच घर के संचालकों को बताया कि अभी शहर के कुछ इलाकों में सीसीटीबी कैमरा लगाया गया है. नर्सिंगहोम व क्लीनिकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है. आये दिन नर्सिग होम व क्लीनिकों पर हंगामा आदि की खबर मिलती रहती है. सुरक्षा ख्याल से नर्सिग होम व क्लीनिक के क्षेत्रों में भी कैमरा लगाने की योजना है लेकिन इसके धन बाधा बन रही है. जिसपर बैठक में उपस्थित डॉक्टर व जांच घरों के संचालकों ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.गौरतलब है
कि शहर के नर्सिगहोम व क्लीनिकों की संख्या 75 है. बैठक के दौरान सदर डीएसपी मो. तनवीर, इंस्पेक्टर एचएन सिंह व शहर के जानेमाने चिकित्सक डॉ महेश ठाकुर, डॉ सुशांत कुमार के अलावा जांचघर संचालक ललितेश्वर प्रसाद यादव उर्फ ललन यादव,व्यवसायी महेन्द्र प्रधान,पूर्व विधायक व दवा कारोबारी अशोक वर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










