महिला की मौत, कई घायल मारपीट. मोहिउद्दीननगर के कुरसाहा में दो गुट भिड़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक जख्मी महिला की मौत हो गयी़ मृतका की पहचान रामनाथ सहनी की 55 वर्षीया पत्नी मरनी देवी के रूप में की गयी़ पुलिस ने मृतका की शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह […]
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक जख्मी महिला की मौत हो गयी़ मृतका की पहचान रामनाथ सहनी की 55 वर्षीया पत्नी मरनी देवी के रूप में की गयी़ पुलिस ने मृतका की शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ दोनों पक्षों की ओर स्थानीय थाने में दिये गये आवेदन में 24 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है़
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरुण सहनी, सरूण सहनी, विक्की सहनी तथा सुचिन्द्र सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बारे में सूत्रों ने जानकारी दी कि स्थानीय बाजार में ताड़ी की दुकान पर राजा कुमार व दनौर सहनी के बीच किसी रंजिश को लेकर विवाद हुआ. दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं के बाद हाथापाई की नौबत आ गयी़ जहां लोगों ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया़ गांव में किसी लड़के की शादी को लेकर भोज का आयोजन था़ फिर दोनों के बीच बाजार में घटी घटना को लेकर पुन: विवाद हुआ,
जहां लाठी, डंडे, हड़वे हथियार से दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के राजा कुमार, सकल सहनी, सोहन सहनी व गणेश सहनी तथा दूसरे पक्ष के सरूण सहनी तथा सुचिंद्र सहनी घायल हो गये. ग्रामीणों ने घटित घटना की जानकारी थाने को दी़ सूचना पर थानाध्यक्ष असगर इमाम, दारोगा कृष्णनंदन शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों तरफ से हुए जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से जख्मी मरनी देवी को जब इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया व रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
दोनों पक्षों की ओर से दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को जेल भेज दिया है़ घटना के बाबत पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है़
असगर इमाम, थानाध्यक्ष, मोहिउद्दीननगर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










