रेलयात्री ने रेलमंत्री को ट्वीट कर की थी चलती ट्रेन से शिकायत

Published at :16 Feb 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
रेलयात्री ने रेलमंत्री को ट्वीट कर की थी चलती ट्रेन से शिकायत

शिकायत पर जांच को पहुंची आरपीएफ टीम, आरपीएफ ने कर्मी को किया जीआरपी के हवाले जीएम का निरीक्षण अब 18 फरवरी को समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक बीके गायेन अब 18 फरवरी को समस्तीपुर रेलमंडल के जुब्बा सहनी पार्क सीतामढ़ी व सीतामढ़ी भाया दरभंगा-समस्तीपुर तक रेलवे ट्रैक व स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. पूर्व […]

विज्ञापन

शिकायत पर जांच को पहुंची आरपीएफ टीम, आरपीएफ ने कर्मी को किया जीआरपी के हवाले

जीएम का निरीक्षण अब 18 फरवरी को
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक बीके गायेन अब 18 फरवरी को समस्तीपुर रेलमंडल के जुब्बा सहनी पार्क सीतामढ़ी व सीतामढ़ी भाया दरभंगा-समस्तीपुर तक रेलवे ट्रैक व स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. पूर्व में इस खंड का 17 फरवरी को निरीक्षण होना था. जीएम के निरीक्षण को देखते हुए मंडल में तैयारी जोरों पर है. जीएम रेलवे ट्रैक के अलावा उक्त खंड के स्टेशनों का भी निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा गड़बड़ी की संभावना पर वह खंड में कहीं भी ट्रेन रोक कर रेलवे ट्रैक की जांच कर सकते हैं.
सूत्रों ने बताया कि जीएम स्थानीय स्टेशन का भी निरीक्षण कर सकते हैं. निरीक्षण की संभावना को देखते हुए रंग रोगन के अलावा आरपीएफ पोस्ट को भी नया लुक दिया जा रहा है. वर्षों से बंद पड़े कमरों को स्टाफ रूम की शक्ल देकर सजाया संवारा जा रहा है. इधर, जीएम के निरीक्षण से पूर्व डीआरएम सुधांशु शर्मा उक्त खंडों का निरीक्षण कर चुके हैं. उन्हें रेलवे गुमटी के अलावा मानव रहित समपार फाटक का भी निरीक्षण कर रेलवे कर्मियों को निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन