सेवानिवृत्त कर्नल से ठगी मामले में एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले के पटोरी थाने के लोदीपुर के सेवानिवृत्त सेना के कर्नल से जमीन लिखाने के नाम पर ठगी के मामले में नगर पुलिस ने उसी गांव के राजेश कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. सात जनवरी को सेवानिवृत कर्नल श्रनेंद्रनाथ त्रिवेदी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया […]
समस्तीपुर : जिले के पटोरी थाने के लोदीपुर के सेवानिवृत्त सेना के कर्नल से जमीन लिखाने के नाम पर ठगी के मामले में नगर पुलिस ने उसी गांव के राजेश कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. सात जनवरी को सेवानिवृत कर्नल श्रनेंद्रनाथ त्रिवेदी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि राजेश कुमार ने जमीन लिखने के लिए उनसे 11 लाख रुपये ले लिया . लेकिन जमीन रजिस्ट्री नहीं की. बाद में रुपये मांगने पर उससे 11 लाख रुपये का चेक दिया,जो खाते में जमा करने के बाद बाउंस कर गया. पैसा मांगने पर वह रुपये वापस करने के बादले धमकाने लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










