बंडीहा व भरिहार में तीन घर जले

शिवाजीनगर : जिले के शिवाजीनगर व सिंघिया में हुई अगलगी की घटनाओं में तीन घर जल गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. शिवाजीनगर प्रखंड के बंडीहा में शनिवार की रात अचानक आग लगने से घर […]
शिवाजीनगर : जिले के शिवाजीनगर व सिंघिया में हुई अगलगी की घटनाओं में तीन घर जल गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. शिवाजीनगर प्रखंड के बंडीहा में शनिवार की रात अचानक आग लगने से घर जल कर खाक हो गया. इस घटना में हजारों की संपत्ति जल गये. पीड़ित बैद्यनाथ मंडल हैं. परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. देर रात अचानक घर से उठती आग की लपट को देख कर लोगों ने शोर मचाना शुरू किया.
लोगों ने पंपसेट चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया. इस दौरान घर में रखे खाने पीने के सामान, कपड़े व बाइक जल गये. घटना की जानकारी जस्व कर्मचारी सहित शिवाजीनगर सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती को दी गयी है. सिंघिया. भरीहार में शनिवार की मध्य रात्रि ढिबरी से दिनेश चौपाल व रमेश चौपाल के फूस के घर में आग लग गया. पीड़ित घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हजारों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










