मोहनपुर दुर्गा मंदिर में चोरी का प्रयास

Published at :13 Feb 2017 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
मोहनपुर दुर्गा मंदिर में चोरी का प्रयास

मोहनपुर : शनिवार की देर रात मोहनपुर के परहेजी चौक स्थित दुर्गामंदिर में एक चोर ने मूर्तियों से सोने के गहने चुराने का भरसक कोशिश की, परंतु वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका़ सूत्रों ने जानकारी दी कि मंदिर के अंदर दरवाजे के ताले तोड़कर दाखिल हुआ था़ उसने दुर्गा, लक्ष्मी व सरस्वती […]

विज्ञापन

मोहनपुर : शनिवार की देर रात मोहनपुर के परहेजी चौक स्थित दुर्गामंदिर में एक चोर ने मूर्तियों से सोने के गहने चुराने का भरसक कोशिश की, परंतु वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका़ सूत्रों ने जानकारी दी कि मंदिर के अंदर दरवाजे के ताले तोड़कर दाखिल हुआ था़ उसने दुर्गा, लक्ष्मी व सरस्वती की पत्थर की प्रतिमा से सोने की कान बाली, नथिया, हार आदि आभूषणों को उतारा साथ ही

दान पेटी को तोड़ कर भी पैसे निकाले और चंपत होने की पूरी रात चेष्टा करता रहा़ मंदिर के अंदर घूमते घूमते रात से सुबह को गयी़ जब लोगों की नजर मंदिर में घुसे अपरचित पर पड़ी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया़ स्थानीय लोग इसे देवी चमत्कार के रूप में देखकर हतप्रभ है़ रविवार की सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी़ पूछे जाने पर ओपी अध्यक्ष जागेश्वर राय ने कहा कि मंदिर के अध्यक्ष के बयान पर पुलिस घटना के बाबत कार्रवाई में जुट गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन