पांच एकड़ में की गयी थी खेती

Published at :12 Feb 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
पांच एकड़ में की गयी थी खेती

कामयाबी. शाहपुर पटोरी में फिर पकड़ी अफीम की फसल शाहपुर पटोरी : धमौन गांव में शुक्रवार को पकड़ी गयी अफीम की खेती की जानकारी के बाद खेती करने वाले किसान व भू मालिकों में हड़कंप मच गया है. शनिवार को पटोरी के डीएसपी रवीश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बीएन मेहता, एएसआइ कमलेश राय प्रभाकर […]

विज्ञापन

कामयाबी. शाहपुर पटोरी में फिर पकड़ी अफीम की फसल

शाहपुर पटोरी : धमौन गांव में शुक्रवार को पकड़ी गयी अफीम की खेती की जानकारी के बाद खेती करने वाले किसान व भू मालिकों में हड़कंप मच गया है. शनिवार को पटोरी के डीएसपी रवीश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बीएन मेहता, एएसआइ कमलेश राय प्रभाकर ने पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में गहन चौकसी की, तो लगभग पांच एकड़ भूमि में खड़ी अफीम की फसल पुन: पकड़ी गयी. डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से परेशान होकर कई खेत मालिक व किसानों ने अपनी भूमि में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर नष्ट कर दिया. जैसे ही उन्हें पुलिस के आने की भनक मिली,
वैसे किसान व भू मालिक फरार हो गये. शनिवार को पटोरी थाना क्षेत्र के दक्षिणी धमौन, उतरी धमौन, हेतनपुर, इनायतपुर आदि पंचायतों के अलग-अलग क्षेत्रों में अफीम की खेती पकड़ी गयी है. इसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये बतायी जा रही है. शनिवार को पुलिस अधिकारी के अलावा एसडीओ राजेश कुमार, सीओ इंद्रदेव पंडित भी वहां पहुंचे तथा इस अवैध खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. डीएसपी ने बताया कि वास्तविक भू मालिकों की पहचान के लिए सीओ से विस्तृत जानकारी मांगी गयी है. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जानकारी मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दी जायेगी. वैसे पुलिस को अबतक मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में भोनू राय, मेदनी राय, सुरेंद्र राय, सकिंद्र राय, अम्मक राय समेत दर्जनों लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है. डीएसपी ने बताया कि कई कृषक ठेके पर जमीन लेकर भी पिछले कई वर्षों से अफीम की खेती कर रहे थे. इसकी फसल दूसरे प्रांतों में बेचने के लिए भेजी जाती है.
शीघ्र गिरफ्तार होंगे आरोपित
पटोरी के डीएसपी रवीश कुमार ने कहा कि अफीम की खेती पकड़े जाने के मामले में पुलिस द्वारा गहन छानबीन की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. फिलहाल उन स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गयी है. भू मालिक की जानकारी लेने के बाद खेतों की वीडियोग्राफी कराकर उसे जला दिया जायेगा.
सीओ को दिये गये निर्देश
एसडीओ राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पटोरी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से अफीम की खेती पकड़ी गयी है. इस मामले में संलिप्त भू मालिकों की पहचान के लिए सीओ को निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन