ट्रेन से 160 पाउच देसी शराब जब्त

Published at :12 Feb 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से 160 पाउच देसी शराब जब्त

समस्तीपुर : आसनसोल से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार रात जीआरपी ने 160 पाउच मसालेदार शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. जब्त शराब दो अलग-अलग बैगों में रखी थी. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान जिले के कल्याणपुर थाने के चांधरपुर निवासी रामप्रित राउत के पुत्र मंजय कुमार के रूप में की गयी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : आसनसोल से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार रात जीआरपी ने 160 पाउच मसालेदार शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. जब्त शराब दो अलग-अलग बैगों में रखी थी. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान जिले के कल्याणपुर थाने के चांधरपुर निवासी रामप्रित राउत के पुत्र मंजय कुमार के रूप में की गयी है. इस मामले में दारोगा जयप्रकाश मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि रात जयप्रकाश मंडल व सशस्त्र टीम प्लेटफाॅर्म नंबर सात पर चेकिंग कर रहे थे, तो आसनसोल गोरखपुर ट्रेन से दो बैग लेकर उतरा युवक भागने लगा. उसे पुलिस के जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया. जब उसके दोनों बैग की तलाश की गयी, तो एक बैग से 90 पाउच व दूसरे बैग से 70 पाउच मसालेदार शराब बरामद की गयी. युवक ने पुलिस को बताया कि वह गांव में ऊंचे दाम पर शराब बेचने के लिए बंगाल से लेकर आ रहा था. हालांकि, वह पहली बार खेप लेकर आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन