नाइट पेट्रोलिंग तेज करें बढ़ते अपराध पर डीएसपी ने जतायी चिंता, कहा

Published at :08 Feb 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
नाइट पेट्रोलिंग तेज करें बढ़ते अपराध पर डीएसपी ने जतायी चिंता, कहा

अधिवक्ता हत्याकांड में अपराधियों को गिरफ्तार करने का िदया निर्देश लंबित कांडों को जल्द निबटाने को कहा समस्तीपुर : सदर डीएसपी मो तनवीर के नेतृत्व में मंगलवार को मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. मीटिंग के दौरान डीएसपी ने थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराध पर चिंता जतायी. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को नियमित पेट्रोलिंग करने […]

विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड में अपराधियों को गिरफ्तार करने का िदया निर्देश

लंबित कांडों को जल्द निबटाने को कहा
समस्तीपुर : सदर डीएसपी मो तनवीर के नेतृत्व में मंगलवार को मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. मीटिंग के दौरान डीएसपी ने थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराध पर चिंता जतायी. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जांच की जायेगी. जिस थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग टीम नहीं दिखी उस क्षेत्र के थानेदार पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक के दौरान डीएसपी ने हाल के दिनों में रेलवे ट्रैक पर हुए वकील विजय कुमार पोद्दार की हत्या के मामले में अनुसंधान की प्रगति के बारे में नगर पुलिस से जानकारी ली. उन्होंने नगर पुलिस को हरसंभव रेल पुलिस को मदद करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीएसपी ने थानावार कांडों के अनुसंधानों की स्थिति की जानकारी ली.
उन्होंने लंबित कांडों को जल्द अनुसंधान कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी भी सूचना आ रही है कि क्षेत्र में शराब की बिक्री हो रही है. उन्होंने शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के अलावा अनुमंडल के सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन