83 हजार कॉपियां कम आयीं

समस्तीपुर : इंटर की परीक्षा की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, जिला प्रशासन के साथ साथ डीइओ कार्यालय की भी मुसीबत विभिन्न मुद्दों को लेकर बढ़ रही है. बताते चलें कि इस बार इंटर की परीक्षा के लिये 67 केंद्र का निर्धारण किया गया है. इधर, बीआरबी काॅलेज ने रिफ्यूजल पत्र डीएम व डीइओ […]
समस्तीपुर : इंटर की परीक्षा की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, जिला प्रशासन के साथ साथ डीइओ कार्यालय की भी मुसीबत विभिन्न मुद्दों को लेकर बढ़ रही है. बताते चलें कि इस बार इंटर की परीक्षा के लिये 67 केंद्र का निर्धारण किया गया है. इधर, बीआरबी काॅलेज ने रिफ्यूजल पत्र डीएम व डीइओ को भेज नयी समस्या उत्पन्न कर दी है. प्रभारी प्राचार्य ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा के संचालन से इनकार करते हुए कहा है कि काॅलेज में परीक्षार्थियों के अनुरूप कमरे उपलब्ध नहीं है,
साथ ही भवन निर्माण का भी कार्य चल रहा है. जिले के सभी प्रखंडों में पदस्थापित बीइओ को सीएस बनाये जाने के बाद से शिक्षा विभाग से जुड़े कार्य बाधित हो रहे हैं. कुछेक बीइओ ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि किसी अन्य जिले में बीइओ को सीएस नहीं बनाया गया है. लेकिन इस जिले में सीएस बना कार्य बाधित किया जा रहा है. बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का निरीक्षण करने के उपरांत केंद्राधीक्षक ने डीइओ को पत्र देकर कमरों की कमी व खेतों में लगे गेहूं की फसल से जुड़े मुद्दे को उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










