यज्ञ से मिलती है सुख व शांति : विस अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

सरायरंजन : स्थानीय जदयू विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार की दोपहर प्रखंड के लाटवसेपुरा पंचायत अंतर्गत ब्रहमवाना स्थित विरजेश्वर धाम में चल रहे सतचंडी महायज्ञ परिसर में जाकर पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह […]
विज्ञापन
सरायरंजन : स्थानीय जदयू विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार की दोपहर प्रखंड के लाटवसेपुरा पंचायत अंतर्गत ब्रहमवाना स्थित विरजेश्वर धाम में चल रहे सतचंडी महायज्ञ परिसर में जाकर पूजा अर्चना की.
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से मनुष्य के आत्मा पवित्र हो जाती है. क्षेत्र में सुख शांति और अमन चैन बना रहता है. इसलिए इस तरह के आयोजन होता रहना चाहिए. इसके बाद उन्होंने नव निर्मित काली मंदिर में जाकर भी पूजा अर्चना की. इसी दौरान सड़क दुर्घटना में हुई लाटवसेपुरा गांव मृतक गणेश झा एवं गंगसारा पंचायत के रिटायर मैलेट्री अरुण पोद्दार के परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदना जतायी.
वहीं उन्हों ने मृतक गणोश झा परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया. मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, विपिन कुमार ईश्वर, रामलाल झा, रवींद्र पासवान, अनिल कुमार सिंह, अश्वमेघ देवी, राम कुमार झा, रंजीत महतो, नागराज झा, सतेन्द्र कुमार झा, सत्यनारायण मिश्र, राम रतन झा , सुशील झा, राम शंकर चौधरी, सुनील झा, कृष्ण मोहन मिश्र, दिनेश सिंह, मोहन झा, महेश झा , कृष्ण कुमार झा, विमल झा, निरंजन चौधरी, डा. कुशेश्वर चौधरी, कीर्तन झा, मधुकांत झा, हरेराम झा, राजा राम झा, मणिकांत चौधरी, शंभू शरण चौधरी सहित दर्जन भर लोग शामिल थे.
जतायी मिश्रित प्रतिक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










