रेल कर्मचारियों की सुविधा सर्वोपरि : डीआरएम

Published at :02 Feb 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
रेल कर्मचारियों की सुविधा सर्वोपरि : डीआरएम

समस्तीपुर : डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा है कि रेल कर्मचारियों की सुविधा सर्वोपरि है. रेलकर्मी प्रसन्न रहेंगे तभी रेलवे का विकास होगा. डीआरएम बुधवार को रेलवे के इंद्रालय सभागार में आयोजित कर्मचारी दर्शन शिविर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य है कि रेल कर्मी को अगर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा है कि रेल कर्मचारियों की सुविधा सर्वोपरि है. रेलकर्मी प्रसन्न रहेंगे तभी रेलवे का विकास होगा. डीआरएम बुधवार को रेलवे के इंद्रालय सभागार में आयोजित कर्मचारी दर्शन शिविर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य है कि रेल कर्मी को अगर सेवा पुस्तिका से संबंधित कोई शिकायत है, तो उसे मौके पर दूर किया जा सके. इससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है.

मौके पर पैन व आधार कार्ड बनाने की भी व्यवस्था की गयी है. इससे पूर्व उन्होंने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की. शिविर के दौरान इच्छुक कर्मचारियों ने अपनी-अपनी सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया. इस दौरान दो दर्जन से अधिक रेलकर्मियों ने सेवा पुस्तिका में खामियों को देख मौके पर उसमें सुधार कराया. इसके अलावा सौ से अधिक रेल कर्मियों ने पैन व आधार कार्ड भी मौके पर बनवाये. कार्यक्रम के दौरान रेलकर्मियों की संरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी गयी. मौके पर सीनियर डीइएन कॉडिनेशन महबूब आलम, सीनियर डीसीएम बीरेन्द्र कुमार, सीनियर डीपीओ बी एन सिंह आदि शाखा अधिकारी उपस्थित थे.

रेलवे के इंद्रालय में कर्मचारी दर्शन शिविर का आयोजन
शिविर में बनाये गये रेलकर्मियों के पैन व आधार कार्ड
सेवा पुस्तिका के परिवादों को भी किया गया दूर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन