छाया कोहरा, बादलों में छुपा रहा सूरज, बढ़ी ठंड पछुआ हवा ने वापस लौटायी ठंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा असर समस्तीपुर : एक बार फिर कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं का प्रकोप छा गया है़ घने कोहरे ने सोमवार की सुबह लोगों को काफी परेशान किया़ सुबह 5.30 बजे से धुंध गहरी होनी शुरू हुई और सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी का स्तर 20 मीटर तक गिर गया था़ […]
विज्ञापन
ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा असर
समस्तीपुर : एक बार फिर कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं का प्रकोप छा गया है़ घने कोहरे ने सोमवार की सुबह लोगों को काफी परेशान किया़ सुबह 5.30 बजे से धुंध गहरी होनी शुरू हुई और सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी का स्तर 20 मीटर तक गिर गया था़ कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गयी. लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा़ कोहरे के कारण सुबह-सुबह भ्रमण करने वाले तथा मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कुछ असुविधा हुई.
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर भी घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर प्रभाव दिखा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण चालकों को वाहन रोककर कोहरे के छटने का इंतजार भी करते देखा गया़ पहाड़ों पर हुई बर्फबारी मैदान को लगातार ठंडा कर रही है़ यह क्रम अभी दो दिन और जारी रहेगा़ 26 जनवरी की रात हुई बूंदाबांदी के बाद से मौसम लगातार ठंडा होता चला गया़ उसी दिन पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो गयी़ अब उसके पिघलने का क्रम जारी है़ तब से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मैदान ठंडा होता जा रहा है़ 11 बजे सूरज निकला, लेकिन कुछ देर बाद बादलों में छिप गया़ यह क्रम दिनभर चलता रहा़ इधर, मिथिला एक्सप्रेस आठ, मौर्य एक्सप्रेस दो घंटे सहित कई ट्रेनें लेट चल रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










