ePaper

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर से अपहृत बैंक कर्मी सरायरंजन से बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 24 Jan 2017 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर से अपहृत बैंक कर्मी सरायरंजन से बरामद, दो गिरफ्तार

समस्तीपुर/ मोहिउद्दीननगर (प्रतिनिधि) : बिहार के समस्तीपुर में मोहिउद्दीननगर के ठाकुर चौक के समीप से मंगलवार की शाम अपहृत एक निजी बैंक के कर्मी को पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर सरायरंजन थाना के टेढा चौक के समीप से बरामद कर लिया है. साथ ही दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर/ मोहिउद्दीननगर (प्रतिनिधि) : बिहार के समस्तीपुर में मोहिउद्दीननगर के ठाकुर चौक के समीप से मंगलवार की शाम अपहृत एक निजी बैंक के कर्मी को पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर सरायरंजन थाना के टेढा चौक के समीप से बरामद कर लिया है. साथ ही दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पटोरी डीएसपी रवीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि विद्यापतिनगर थाना के राजाचौक निवासी नरेश कुमार चौधरी पटोरी बाजार स्थित एक निजी बैंक में काम करता है. मंगलवार की शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में कुशो चौक और ठाकुर चौक के बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे धक्का दे बाइक से गिरा दिया और जबरन स्कार्पियो में बैठा लिया. युवक के शोर मचाने पर अपराधी उसे स्कार्पियो में लेकर पूरब दिशा की ओर भाग निकले.

घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस ने अपराधियों का पीछा करना शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सरायरंजन के टेढा चौक के समीप अपराधियों को पकड़ अपहृत युवक को मुक्त करा लिया. इस संबंध में पटोरी डीएसपी ने बताया कि दो को गिरफतार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा. छापेमारी में पटोरी डीएसपी के अलावा मोहिउद्दीननगर के थानाध्यक्ष असगर इमाम, पटोरी थानाध्यक्ष डीएन मेहता सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन