बेटी हुई तो मां ने गला घोंट डाला, शौचालय की टंकी से शव बरामद, मां घर से हुई फरार

Published at :17 Jan 2017 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी हुई तो मां ने गला घोंट डाला, शौचालय की टंकी से शव बरामद, मां घर से हुई फरार

समस्तीपुर (प्रतिनिधि) : बिहार के समस्तीपुर में मुफस्सिल थाने के पूनास गांव में बेटी हुई तो मां ने छठी के दिन गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और लाश को घर के शौचालय की टंकी में डाल दिया. मंगलवार को नवजात की दादी ने शौचालय की टंकी में बच्ची का सिर देख उसे बाहर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर (प्रतिनिधि) : बिहार के समस्तीपुर में मुफस्सिल थाने के पूनास गांव में बेटी हुई तो मां ने छठी के दिन गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और लाश को घर के शौचालय की टंकी में डाल दिया. मंगलवार को नवजात की दादी ने शौचालय की टंकी में बच्ची का सिर देख उसे बाहर निकाला. मामला उजागर होने के बाद नवजात की मां पिंकी देवी घर से फरार हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस ने नवजात की लाश बरामद किया है.

घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. इस मामले में साक्ष्य मिटाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी. चर्चा है कि गांव के पंचायत प्रतिनिधि मामले को गांव में सलटाना चाहते थे. आरोप है कि नवजात की मां को भी उक्त लोगों ने ही भगा दिया है.

बतायाजाता है कि गत आठ जनवरी को पूनास वार्ड पांच के संतोष राय की पत्नी पिंकी देवी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था. इससे पूर्व भी उसे एक बेटी है. 15 जनवरी को बच्ची के जन्म की खुशी में छठी की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान रहस्य ढंग से बच्ची घायब हो गयी.

छठी पूजा के दौरान बच्ची की दादी ने उसकी खोज की तो पिंकी ने कहा लगता नवजात को कोई जानवर लेकर उसे भाग गया है. घर और आसपास के लोगों ने नवजात की इधर-उधर खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला. पुलिस के समक्ष नवजात की दादी ने बताया कि उसकी बहु बारझ्रबार शौचालय की ओर जाती थी जिससे उसे शंक हुआ. शौचालय की टंकी में छोटा सा छेद है.

मंगलवार दोपहर उसे शौचालय की टंकी के छेद में बच्ची का सिर दिखाई पड़ा तो हल्ला कर नवजात की लाश को बाहर निकला. नवजात की लाश मिलते ही पिंकी घर से फरार हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन