बिहार : समस्तीपुर में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, 4 लाख की लूट

समस्तीपुर : समस्तीपुर पूसा पथ पर मोरशंड गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने हिंदुस्तान लिवर के अभिकर्ता अवधेश कुमार की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही उसके पास से करीब 4 लाख रुपये भी लूट लिए. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर पूसा पथ पर मोरशंड गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने हिंदुस्तान लिवर के अभिकर्ता अवधेश कुमार की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही उसके पास से करीब 4 लाख रुपये भी लूट लिए. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करायागया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि अवधेश संध्या करीब 9 बजे अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से पूसा बाजार अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में मोरशंड गांव के समीप दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे रोक लिया फायरिंग कर दी. गोली अवधेश के सीने में लगी और वह गाड़ी से गिर पड़ा. इसके बाद अपराधियों में उसके पास से रुपये से भरा बैग और लैपटॉप लूट आराम से भाग निकले. स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल लाया. जहां उसने दम तोड़ दिया. इधर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि लूटपाट के लिए ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. लूट की राशि का फिलहाल उन्होंने खुलासा नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










