मिड-डे मील में गड़बड़ी पर एसडीएम सख्त, जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

एसडीएम को पत्र सौंपते समाजसेवी

समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं. एसडीएम विकास पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में अनियमितता की शिकायतों के बाद पटोरी एसडीएम विकास पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रधानाध्यापक, एमडीएम संचालक या अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पटोरी अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम योजना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Mohiuddinnagar News: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय

एसडीएम ने बताया कि विद्यालयों में संचालित एमडीएम योजना की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. समाजसेवी अवनीश कुमार झा सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि मदुदाबाद, सिवैसिंहपुर, कल्याणपुर बस्ती पूरब समेत कई पंचायतों के विद्यालयों में निर्धारित मीनू का पालन नहीं किया जा रहा है. अंडा, मौसमी फल और अन्य खाद्य सामग्री में कटौती किए जाने की भी शिकायत मिली है.

बच्चों के पोषण से समझौता नहीं होगा

एसडीएम विकास पांडेय ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और उनके पोषण स्तर में सुधार करना है. यदि जांच में यह पाया गया कि किसी विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है या वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता हुई है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सभी विद्यालयों की होगी जांच

उन्होंने बताया कि पटोरी अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी संबंधित विद्यालयों की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जीविका दीदियों ने रचा नया रिकॉर्ड, बैंक लिंकेज से रोजगार तक हर लक्ष्य किया पार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन