बिहार : ऑटो-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

समस्तीपुर / विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के केवटा चौक के पास दलसिंहसराय विद्यापतिनगर सड़क पर बुधवार को ऑटो एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार भाई व बहन की मौत हो गयी़ जबकि गंभीर रूप से घायल छोटी बहन को अनुमंडल अस्पताल में बेहतर इलाज के लिये भर्ती कराया गया. गंभीर अवस्था में […]
समस्तीपुर / विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के केवटा चौक के पास दलसिंहसराय विद्यापतिनगर सड़क पर बुधवार को ऑटो एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार भाई व बहन की मौत हो गयी़ जबकि गंभीर रूप से घायल छोटी बहन को अनुमंडल अस्पताल में बेहतर इलाज के लिये भर्ती कराया गया. गंभीर अवस्था में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. परंतु इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी़ मृतकों की पहचान विद्यापतिनगर के मऊ दक्षिण गांव निवासी उमाशंकर चौधरी के पुत्र व पुत्री के रूप में की गयी है़ जानकारी के मुताबिक उमाशंकर चौधरी का पुत्र अमरेंद्र कुमार चौधरी (24) रोसड़ा में फूफा महेंद्र चौधरी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर वापस अपने घर मऊ बाजार बाइक से लौट रहा था़ बाइक पर उसकी दो बहनें ज्योति कुमारी (21) एवं मोनिका कुमारी (18) भी सवार थी़.
इसी क्रम में दलसिंहसराय विद्यापतिनगर सड़क पर केवटा चौक के पास विद्यापतिनगर की ओर से आ रही बिना नंबर की एक ऑटो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी़ इससे बाइक पर सवार दो बहनो में ज्योति कुमारी की मौत घटना पर ही हो गयी़ गंभीर रुप से घायल बाइक चला रहे अमरेंद्र कुमार चौधरी व उसकी छोटी बहन मोनिका कुमारी को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया़ जहां पहुंचते ही अमरेंद्र कुमार चौधरी ने दम तोड़ दिया़ गंभीर रूप से घायल मोनिका को अस्पताल प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर कर दिया़ जहां उपचार के क्रम में उसकी भी मौत हो गयी. दलसिंहसराय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ऑटो को कब्जे में लेकर मृतक भाई बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




