समस्तीपुर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत लाटवसेपुरा गांव के समीप आज एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत लाटवसेपुरा गांव के समीप आज एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर आज प्रात: हुए इस हादसे में मरने वालों में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना अन्तर्गत राजा चौक निवासी पवन कुमार :35: और पड़ोसी बेगूसराय जिले के बछवारा थाना अन्तर्गत चमथा गांव निवासी अमित राम :27: शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि उक्त कार पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेकर पडोसी जिला मुजफ्फरपुर से लौट रहे थे. उसी दौरान लाटवसेपुरा गांव के पास कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी.उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है जबकि घायलों को इलाज के लिये निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




