बिहार : समस्तीपुर में ट्रक पलटा, दो बच्चों समेत 4 की मौत

Published at :17 May 2016 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में ट्रक पलटा, दो बच्चों समेत 4 की मौत

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक एनएच- 28 पर मंगलवार की सुबह एक टाइल्स लदा मालवाहक ट्रक पलट गया. टाइल्स के मलबे में दब कर दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही एसडीओ कुमार प्रज्जवल और सदर डीएसपी मो तनवीर घटना स्थल पर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक एनएच- 28 पर मंगलवार की सुबह एक टाइल्स लदा मालवाहक ट्रक पलट गया. टाइल्स के मलबे में दब कर दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही एसडीओ कुमार प्रज्जवल और सदर डीएसपी मो तनवीर घटना स्थल पर पहुंच जेसीबी की मदद से मलबा हटवाने में जुट गये.

बताया जाता है कि टाइल्स लदा ट्रक मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर से आ रहा था. सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही मालवाहक कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप पहुंचा, सड़क पार कर रहे एक ट्रैक्टर एवं टेंपो बचाने को क्रम में अपना संतुलन खोकर पलट गया. इस कारण उस वक्त वहां से गुजर रहे कई व्यक्ति इसकी चपेट में आ गये.

undefined



इधर, सूचना मिलते ही ताजपुर एवं बंगरा थानाप्रभारी अखिलेश कुमार एवं अभिषेक अंजन पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया. मलबा काफी मात्रा में रहने के कारण इसमें परेशानी हो रही थी. इसके बाद दो जेसीबी और क्रेन की सहायता से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया.

इस क्रम में मलबे में दबे चार लोगों के शव बाहर निकाले गये जिसमें एक की पहचान वैशाली जिले के बलिगांव थाने के चंपापुर अगरैल निवासी चंदेश्वर साह के पुत्र सुरेंद्र साह (26) के रूप में की गयी. वहीं एक महिला और दो बच्चों की समाचार प्रेषण तक पहचान नहीं हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन