बिहार : समस्तीपुर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 4 की मौत, 8 घायल

Updated at : 30 Apr 2016 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 4 की मौत, 8 घायल

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना अन्तर्गत मुरगीयाचक गांव के समीप एक ट्रक और एक बोलेरो जीप के बीच हुई टक्कर में आज जीप पर सवार चार बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि आठ अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. बंगरा थाना अध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना अन्तर्गत मुरगीयाचक गांव के समीप एक ट्रक और एक बोलेरो जीप के बीच हुई टक्कर में आज जीप पर सवार चार बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि आठ अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

बंगरा थाना अध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 28 पर हुए इस हादसे में मरने वालों में बोलेरो चालक संजय दास, तथा तीन अन्य यात्री शिवम मलाकार (17), अभिषेक (19) एवं रमेश कुमार की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये तथा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच अन्य को बेहतर इलाज के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.वहीं तीन अन्य घायलों का इलाज समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.

अभिषेक ने बताया कि बोलेरो जीप पर सवार ये लोग समस्तीपुर जिले के मुसरीगरारी थाना अन्तर्गत फतेहपुर गांव में एक बारात में शामिल होकर पड़ोसी मुजफ्फरपुर जिले के सरबदीपुर गांव लौटे रहे थे तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन