उत्तर बिहार में हल्की वर्षा होने की संभावना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम तथा कभी-कभी घने बादल देखे जा सकते है. इस दौरान उत्तर बिहार में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी एवं 10 से 12 अगस्त के आसपास कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. हालांकि इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम तथा कभी-कभी घने बादल देखे जा सकते है. इस दौरान उत्तर बिहार में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी एवं 10 से 12 अगस्त के आसपास कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. हालांकि इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.
यह अनुमान आरएयू स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 से 12 अगस्त तक के मौसम का पूर्वानुमान में लगाया है. इस अवधि में औसतन 4 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से मुख्यत: पुरवा तथा कभी-कभी पछुआ हवा चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वर्षा की सम्भावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों में दवा छिड़कने का कार्य आसमान साफ रहने पर करें.
उचांस जमीन में खरीफ अरहर की बुआई यथाशीघ्र समाप्त करें. मूली की बुआई करें. पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हों तो इसके बचाव के लिए पशुओं के मुंह को फिटकरी या पोटाश के घोल तथा खुर को फिनाइल से धोवें.
अगर टीकाकरण नहीं हुआ हो तो पशु चिकित्सक की सलाह से टीकाकरण अवश्य करा लेने की राय दी गयी है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.0 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










