नक्सली हमले को लेकर हाइ अलर्ट

Published at :31 Jul 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली हमले को लेकर हाइ अलर्ट

समस्तीपुर : दिल्ली में नक्सली के शहादत दिवस मनाने को लेकर व नक्सली हमले की आशंका को लेकर मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के अलावा मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत को कई निर्देश दिया है. इस संबंध में कमाडेंट श्री कुमार ने […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : दिल्ली में नक्सली के शहादत दिवस मनाने को लेकर व नक्सली हमले की आशंका को लेकर मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के अलावा मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत को कई निर्देश दिया है.
इस संबंध में कमाडेंट श्री कुमार ने मंडल के सभी इंस्पेक्टरों की तत्काल छुट्टी रद्द कर दिया है. साथ ही सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था करने को एसी के अलावा सभी इस्पेक्टरों को आदेश दिया है, जिसमें सीमा से गुजरनेवाली महत्वपूर्ण ट्रेनों की सघन चेकिंग अभियान करने को कहा है.
इसके अलावा ट्रेनों में स्कार्ट पार्टी के अधिकारियों को कहा गया है कि यात्रियों की सामानों की जांच श्वानदस्ता से करें. ध्वनी विस्तारक यंत्र से प्रचार व प्रसार के माध्यम से यात्रियों को हमेशा सजग करें. साथ ही रेल परिसर के अलावा सभी प्लेटफार्मो की जांच के साथ-साथ संदिग्ध लोगों पर नजर पड़ते ही जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि 28 जुलाई से तीन अगस्त तक नक्सली हमले की आशंका को लेकर ऐहतियात के तौर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं, जिसमें सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों की जांच के अलावा सभी संवेदनशील स्टेशन की जांच कर रात्रि में पेट्रोलिंग करने का आदेश भी दिया गया है. इसके अलावा महिला यात्राियों की सुरक्षा को लेकर महिला सिपाहियों को जांच में लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन