ट्रैक्टर की ठोकर से गिरे दीवार के नीचे दबकर दो मासूमों की मौत

Published at :22 Jul 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से गिरे दीवार के नीचे दबकर दो मासूमों की मौत

फोटो संख्या : 21 व 22 (घटना के बाद विलाप करते परिजन व घटना स्थल पर जमा भीड़)* ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से चालक हुआ फरार* पिता की दूकान से वापस लौट रहे थे भाई व बहनप्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के सिवैसिंहपुर गांव में बुधवार की शाम अपने पिता की दुकान से लौटते वक्त […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 21 व 22 (घटना के बाद विलाप करते परिजन व घटना स्थल पर जमा भीड़)* ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से चालक हुआ फरार* पिता की दूकान से वापस लौट रहे थे भाई व बहनप्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के सिवैसिंहपुर गांव में बुधवार की शाम अपने पिता की दुकान से लौटते वक्त ट्रैक्टर की ठोकर से गिरे दीवार और ग्रिल के नीचे दबकर दो मासूम की जान चली गयी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि हेमनपुर चिमनी से ईंट लेकर ट्रैक्टर गांव के गोपाल चौधरी के यहां जा रही थी. ईंट गिराकर ट्रैक्टर वापस जाने के क्रम में गोपाल चौधरी के दीवार में ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से ग्रिल समेत दीवार सड़क पर आ गिरा. सड़क पर उस समय राजू चौधरी का एक छह वर्षीया जिया और चार वर्षीय ख्वाहिश अपने घर जा रहा था. घटना से अनजान दोनों भाई बहनों के सिर पर दीवार की ईंटंे मौत बनकर गिर गये. क्षण भर में उनकी मौत हो गयी. नन्हीं जानों की हलक से निकली चीख को सुनकर ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही मासूमों के परिजन उसे लेकर पटोरी चिकित्सा के लिए निजी अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रोते – बिलखते परिजन मासूमों के शव को लेकर घर लौट आये. घटना की सूचना पाकर पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष असगर इमाम, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ सोहन राम, एसआई बृजकिशोर प्रसाद, भाजपा नेता राजकपूर सिंह व राजेश कुमार सिंह घटना का जायजा लेने पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन