चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : मिश्र

Published at :22 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : मिश्र

ताजपुर. स्थानीय अनुराग शीत भंडार परिसर में जदयू के मोरवा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर साह की अध्यक्षता में की गयी. मंच संचालन मोरवा प्रखंड अध्यक्ष जय कृष्ण राय तथा धन्यवाद ज्ञापन पटोरी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार राय ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य विजय कुमार मिश्र ने […]

विज्ञापन

ताजपुर. स्थानीय अनुराग शीत भंडार परिसर में जदयू के मोरवा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर साह की अध्यक्षता में की गयी. मंच संचालन मोरवा प्रखंड अध्यक्ष जय कृष्ण राय तथा धन्यवाद ज्ञापन पटोरी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार राय ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य विजय कुमार मिश्र ने किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये तैयार रहे. साथ ही केन्द्र सरकार के बारे में कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार बिहार के साथ दोहरा रवैया अपना रही है. केन्द्र द्वारा राज्य को मिलने वाली वाजिब राशि देने में भी बेवजह देरी कर रही है. उन्होंने कहा कि वास्तविक लड़ाई नीतीश कुमार और उद्योगपति के बीच है. बिहार सरकार के मत्स्य संसाधन एवं पशुपालन मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पुन: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की. मौके पर विधायक इजहार अहमद, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी भोला कांत झा, जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, रामचन्द्र कुशवाहा, प्रो़ गया प्रसाद साह, प्रो़ मो़ एबाद, अबु नसर, इजहार अशरफ, अनिल कुमार सिंह, भानू प्रताप साह, अनवार हुसैन, बाल कृष्ण साह, गिलमान अहमद, वशिष्ठ राय, अर्श्फी साह, महेश राम, मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी, चन्द्रकला देवी, बिरिया देवी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन