हत्या कर युवक की लाश फेंका, विरोध में एनएच जाम

Updated at :18 Jul 2015 7:05 PM
विज्ञापन
हत्या कर युवक की लाश फेंका, विरोध में एनएच जाम

पांच घंटे बाद एसडीओ व डीएसपी के समझाने पर माने लोगपोस्टमार्टम में शव भेज जांच में जुटी पुलिसप्रतिनिधि, उजियारपुर/दलसिंहसराय उजियारपुर थाने के चांदचौर मध्य पंचायत के रामनगर गांव स्थित बांसबाड़ी से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मृत युवक की पहचान चांदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर निवासी […]

विज्ञापन

पांच घंटे बाद एसडीओ व डीएसपी के समझाने पर माने लोगपोस्टमार्टम में शव भेज जांच में जुटी पुलिसप्रतिनिधि, उजियारपुर/दलसिंहसराय उजियारपुर थाने के चांदचौर मध्य पंचायत के रामनगर गांव स्थित बांसबाड़ी से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मृत युवक की पहचान चांदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र अजीत के रुप में की गयी है. ग्रामीणों के अनुसार अजीत की गला दबाकर हत्या के बाद अपराधियों ने शव को फेंक दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है. वही विरोध में ग्रामीणों ने आजाद चौक के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ 28 को करीब पांच घंटों तक जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. वे अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के मांग कर रहे थे. एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व डीएसपी पंकज कुमार के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ. थानाध्यक्ष ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिये समस्तीपुर भेज दिया गया है. मामले में एक महिला को पूछताछ के लिये पुलिस ने हिरासत में लिया है. उधर, ग्रामीणों का कहना है कि अजीत की हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला हो सकता है. वैसे पुलिस फिलहाल घटना के कारणों के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन