पर्यावरण संरक्षण को आगे आयें युवा : झा

Updated at :17 Jul 2015 6:05 PM
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को आगे आयें युवा : झा

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. प्रखंड के दूधपुरा स्थित प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के द्वारारूरल यूथ को ओडिनेशन सेंटर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यशाला का उद्घाटन पूर्व बीडीओ अनिवाश झा ने किया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया. अखंड एकता के निदेशक राजीव […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. प्रखंड के दूधपुरा स्थित प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के द्वारारूरल यूथ को ओडिनेशन सेंटर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यशाला का उद्घाटन पूर्व बीडीओ अनिवाश झा ने किया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया. अखंड एकता के निदेशक राजीव गौतम ने पौधा लगाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं का दायित्व पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी बढ़ गया है. इस अवसर पर पर्यावरण पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अव्वल रहे विद्यार्थी गुलशन कुमार, सुष्मिता कुमारी व केशव कुमार को पुरस्कृत किया गया. इससे पूर्व पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जानकारी दी गयी. साथ ही पौधरोपण भी किया गया. इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद सिंह, विकास कुमार चौधरी, राकेश कुमार, विभिषण मंडल आदि मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ने किया. इन्होंने किया संबोधित एचएम वीणा कुमारी, नेहरु युवा केंद्र के लेखापाल शंकर चौधरी, अमित कुमार वर्मा, राकेश कुमार कर्ण, अमृता भारती, प्रीति राज, देव कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, विभा कुमारी, बबली कुमारी, संजू शर्मा, हरिवंश कुमार, गंगा प्रसाद यादव, डॉ. मिथिलेश कुमार आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन