केंद्र सरकार कर रही बिहार की हकमारी : कांग्रेस

फोटो संख्या : 6राशि कटौती को लेकर एक दिवसीय धरना व मौन व्रतसमस्तीपुर. कें द्र की भाजपा सरकार बिहार के साथ सौतेला रवैया अपना रही है. बिहार को दी जाने वाली मनरेगा कार्यक्रम, इंदिरा आवास आदि योजनाओं की राशि मेंं भारी कटौती कर दी गयी है. उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम […]
फोटो संख्या : 6राशि कटौती को लेकर एक दिवसीय धरना व मौन व्रतसमस्तीपुर. कें द्र की भाजपा सरकार बिहार के साथ सौतेला रवैया अपना रही है. बिहार को दी जाने वाली मनरेगा कार्यक्रम, इंदिरा आवास आदि योजनाओं की राशि मेंं भारी कटौती कर दी गयी है. उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने धरना को संबोधित करते हुये कही. स्थानीय बस पड़ाव में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने नरेंद्र मोदी, बिहार विरोधी का नारा लगाया. वहीं वक्ताओं ने कहा कि सरकार चाहे जिस किसी दल की हो परंतु ईमानदारी व देश भक्ति का तकाजा है कि देश की चौमुखी विकास के लिये सामान्य व निर्विवाद रुप से फैसला होनी चाहिए. इस अवसर पर धरना को संबोधित करने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस के सचिव बमभोला मिश्र, राष्ट्रीय सचिव अनीता राम, विजय शंकर शर्मा, जयशंकर राय, अमित कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह,गायत्री कुमारी, मोइन अहमद खां, एखलाकुर रहमान, सत्यनारायण सिंह, रामदेव महतो , तेजनारायण ठाकुर, निर्मला पाठक, मनोज भारद्वाज, सतीश चौधरी, इम्तेयाज आलम, समरे आलम, युगेश्वर झा, अनिल कुमार सिंह, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










