पैक्सों के चुनाव की तिथियां घोषित

Updated at :15 Jul 2015 6:08 PM
विज्ञापन
पैक्सों के चुनाव की तिथियां घोषित

रिक्त पदों वाले पैक्स में होगा चुनावसमस्तीपुर. जिले के विभिन्न पैक्सों में रिक्त पदों के लिये चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गयी है. बिहार निर्वाचन प्राधिकार ने सभी रिक्त पद के लिये चुनाव कराने का आदेश दिया है. वहीं जिले के चार पैक्स में भी इस तिथि को ही चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. जिला […]

विज्ञापन

रिक्त पदों वाले पैक्स में होगा चुनावसमस्तीपुर. जिले के विभिन्न पैक्सों में रिक्त पदों के लिये चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गयी है. बिहार निर्वाचन प्राधिकार ने सभी रिक्त पद के लिये चुनाव कराने का आदेश दिया है. वहीं जिले के चार पैक्स में भी इस तिथि को ही चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि 18 अगस्त को इन पैक्सों में मतदान कराये जायेंगे. इसमंे जिले के 225 रिक्त पद जहां विगत वर्ष नामांकन के अभाव में सीटे खाली रह गयी थी. वहीं कोरम के अभाव वाले चार पैक्स में भी मतदान कराया जायेगा. इसमें पूसा का मोरसंड, ताजपुर का शाहपुर बघौनी, पटोरी का हेतनपुर व मोहनपुर का मोहनपुर पैक्स में अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सभी पदों के लिये चुनाव होगा. मतदान के लिये 20 जुलाई को अधिसूचना जारी की जायेगी. वहीं नामांकन 5 व 6 अगस्त को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में किया जायेगा. अभ्यर्थी 8 अगस्त तक अपना नामांकन वापस लें सकेंगे. मतदान सुबह सात बजे से लेकर तीन बजे तक किया जायेगा. वहीं मतगणना 19 अगस्त को होगा. चुनाव की तिथियां एक नजर में प्रपत्र ई . 1 में सूचना प्रकाशन 20.07.2015नामांकन की तिथि व समय 5 व 6 अगस्त संवीक्षा की तिथि व समय 7 अगस्त को अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटन 8 अगस्त को मतदान 18 अगस्त को मतगणना 19 अगस्त को

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन