गोदाम में सड़ रहा अनाज, उपभोक्ता परेशान

Updated at :12 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
गोदाम में सड़ रहा अनाज, उपभोक्ता परेशान

मोहिउद्दीननगर . डीलर के गोदाम में अनाज सड़ रहा है और उपभोक्ता अनाज के लिए तरस रहे हैं. बताया जाता है कि प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के डीलर के गोदाम में जुलाई माह का अनाज सड़ रहा है और डीलर के यहां उपभोक्ता चक्कर लगा रहे है. डीलर यह बहाना बनाकर वापस कर रहे […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . डीलर के गोदाम में अनाज सड़ रहा है और उपभोक्ता अनाज के लिए तरस रहे हैं. बताया जाता है कि प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के डीलर के गोदाम में जुलाई माह का अनाज सड़ रहा है और डीलर के यहां उपभोक्ता चक्कर लगा रहे है. डीलर यह बहाना बनाकर वापस कर रहे है कि सरकार का आदेश आयेगा तब अनाज का वितरण किया जायेगा. लेकिन उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ते जा रही है. इधर जब डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी से पूछा गया तो उनका कहना था कि सरकार का आदेश नहीं मिला है. उपभोक्ताओं का अनाज आ गया है, लेकिन जैसे ही सरकारी आदेश मिलेगा खाद्यान्न का वितरण कर दिया जायेगा. जबकि प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश मांझी का बताना है कि कूपन पर ही अनाज देने का निर्देश प्राप्त है. कूपन भी आ गया है. जल्द ही कूपन वितरण करा दिया जायेगा और कूपन वितरण के बाद उपभोक्ताओं को अनाज अवश्य मिल जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन