मृत पर दर्ज करायी बिजली चोरी की प्राथमिकी

Updated at :12 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
मृत पर दर्ज करायी बिजली चोरी की प्राथमिकी

दलसिंहसराय . आठ साल पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा होने का मामला प्रकाश में आया है़ इसका खुलासा शनिवार को तब हुआ, जब केवटा गांव के स्व़ शंभू साह के पुत्र पंकज कुमार अपने अधिवक्ता के माध्यम से लोक अदालत में अपने विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा समझ उनका […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय . आठ साल पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा होने का मामला प्रकाश में आया है़ इसका खुलासा शनिवार को तब हुआ, जब केवटा गांव के स्व़ शंभू साह के पुत्र पंकज कुमार अपने अधिवक्ता के माध्यम से लोक अदालत में अपने विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा समझ उनका निष्पादन कराने पहुंचे थे़ तब उन्हें अपने अधिवक्ता से पता चला कि मुकदमा उनके नाम नहीं बल्कि उनके आठ वर्ष पहले मर चुके पिता शंभू साह के नाम दर्ज है़ पंकज ने प्राथमिकी व अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति दिखाते हुए कहा कि उसके पिता की मृत्यु आठ साल पहले 31 जनवरी 2007 को हो चुकी है़ इसका मृत्यु प्रमाण पत्र में भी उक्त तिथि में अंकित है़ उनके मृत पिता के नाम बिजली चोरी की प्राथमिकी तत्कालीन बिजली जेइ सुनील कुमार के बयान पर एक मई 2015 को दर्ज करायी गयी है़ अपने नाम मुकदमा में होने की बात समझ कर वह लोक अदालत में राशि जमा कर मुकदमा खत्म कराने आये थे़ अधिवक्ता विनोद समीर ने बताया कि मुकदमा उसके मृत पिता के नाम है, इसलिए लोक अदालत में निबटारा नहीं हो सकता था़ अगर आरोपित जीवित होते तो कुछ हो सकता था़ लेकिन मामला जांच का विषय है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन