स्कूल में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार

Updated at :12 Jul 2015 7:05 PM
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार

मारपीट की घटना में मनचलों ने दो शिक्षकों को किया घायल शिक्षक संघ ने की घटना की तीखी भर्त्सनाताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरूआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकफातमा उर्दू में एक प्रखंड शिक्षिका के साथ गांव के कुछ मनचलांे ने दुर्व्यवहार किया. इस बीच बचाव करने आये शिक्षकों के साथ भी मनचलों एवं […]

विज्ञापन

मारपीट की घटना में मनचलों ने दो शिक्षकों को किया घायल शिक्षक संघ ने की घटना की तीखी भर्त्सनाताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरूआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकफातमा उर्दू में एक प्रखंड शिक्षिका के साथ गांव के कुछ मनचलांे ने दुर्व्यवहार किया. इस बीच बचाव करने आये शिक्षकों के साथ भी मनचलों एवं उसके साथियों ने गाली गलौज एवं मारपीट की. मारपीट की घटना में स्कूल के मो़ तशदीक नामक शिक्षक जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि उक्त घटना में स्कूल के मो़ मुजफ्फर आलम एवं शब्बीर आलम नामक शिक्षक भी चोटिल हो गये. मामले को ले शिक्षिका के द्वारा बीडीओ, बीइओ एवं ताजपुर थाने को लिखित आवेदन दिया गया है. इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा ने कहा कि लिखित आवेदन उन्हें मिले हैं. मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जायेगी. उधर घटना को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने इसकी तीव्र निंदा की है. शिक्षकों ने इसे अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करार देते हुए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस से मामले की जांच कर अविलंब दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. शिक्षकों ने कार्रवाई में कोताही बरते जाने पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले स्कूलों में तालाबंदी कर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है. उधर शिक्षक संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष राजशेखर प्रसाद राय उर्फ भोला बिहारी ने बीडीओ से भेंट कर यथाशीघ्र हस्तक्षेप कर जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन