जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन से विधान सभा चुनाव का होगा शंखनाद

Updated at :12 Jul 2015 6:05 PM
विज्ञापन
जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन से विधान सभा चुनाव का होगा शंखनाद

विद्यापतिनगर . सरायरंजन विधान सभा चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार होने लगा है़ 15 जुलाई को प्रखंड के विद्यापति प्लस टू विद्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है़ जिसमें चुनाव की तैयारी के लिये कार्यकर्ता को मूल मंत्र दिये जायंेगे़ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से की जा रही […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर . सरायरंजन विधान सभा चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार होने लगा है़ 15 जुलाई को प्रखंड के विद्यापति प्लस टू विद्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है़ जिसमें चुनाव की तैयारी के लिये कार्यकर्ता को मूल मंत्र दिये जायंेगे़ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है़ महिला कार्यकर्ता का विशेष ध्यान रखा जाना है. वहीं गण्यमान्य लोंगो के लिये भी अलग से पंडाल व बैठने की व्यवस्था की जा रही है़ सम्मेलन में सूबे के मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी के साथ आधा दर्जन नेता के शामिल होने की जानकारी है़ जिससे कार्यकर्ता में उत्साह दिखायी पड़ रही है़ प्रखंड अध्यक्ष हरेष प्रसाद सिंह ने बताया कि सम्मेलन में सरायरंजन के करीब पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन