लोक अदालत में बीएसएनएल को 4 लाख की वसूूूूली

समस्तीपुर. व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लगाये गये बीएसएनएल के राजस्व शिविर में 188 मामलों का निबटारा किया गया. इस अवसर पर बीएसएनएल को 4,38,201 रुपये की आय हुई. इस अवसर पर बीएसएनएल के अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा उर्फ दीपु जी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी आये हुए वादियों के मामले की सुनवाई […]
समस्तीपुर. व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लगाये गये बीएसएनएल के राजस्व शिविर में 188 मामलों का निबटारा किया गया. इस अवसर पर बीएसएनएल को 4,38,201 रुपये की आय हुई. इस अवसर पर बीएसएनएल के अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा उर्फ दीपु जी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी आये हुए वादियों के मामले की सुनवाई कर दी गयी है. इस अवसर पर बीएसएनएल के लेखापाल आलोक कुमार, दीप नारायण मंडल, एन के सिन्हा, रामेश्वर झा, राम विलास पासवान, डीके सिंह, श्रीनिवास सिंह आदि शामिल थे. रोसड़ा : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राजकीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ जिसमें बिजली से संबंधित एक वाद का निष्पादन किया गया़ साथ ही चार हजार रुपये समझौता राशि की वसूली की गयी़ मौके पर न्यायिक पदाधिकारी मो मंजुर आलम, अधिवक्ता नीलम कुमारी, इबरार आलम, श्रवण कुमार गोस्वामी, राजेश कुमार, विष्णुदेव कुमार मंडल, अनिल कुमार राम आदि थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










