छानबीन को पहुंची दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी की पुलिस

नेपाल की पुलिस को भी है सरगर्मी से तलाश मधुबनी में कई बार छापामारी कर चुकी है नेपाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित समस्तीपुर, प्रतिनिधि : रिटायर्ड रेलकर्मी के घर डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों में से दो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हौसले बुलंद […]
नेपाल की पुलिस को भी है सरगर्मी से तलाश मधुबनी में कई बार छापामारी कर चुकी है नेपाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित समस्तीपुर, प्रतिनिधि : रिटायर्ड रेलकर्मी के घर डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों में से दो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हौसले बुलंद हो गये हैं. पुलिस सूत्रों का बताना है कि इन दो अपराधियों की गिरफ्तारी होने के बाद उसके स्वीकारोक्ति बयान को खंगालने के लिए विभिन्न जिलों की पुलिस से संपर्क साधा गया. जिसके बाद दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी के साथ सीतामढ़ी की पुलिस भी पूछताछ के लिए समस्तीपुर पहुंच चुकी है. मुफस्सिल थाने पर पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी के अलावे एएसपी आनंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, झंझारपुर के डीएसपी समेत अन्य जिलों के विभिन्न थानों से पहुंची पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर अपने यहां हुई घटनाओं के बावत राज उगलवाने की कोशिश में जुटे हैं. क्योंकि कुछ दिनों पूर्व इन जिलों में डकैती की कई घटना होने के कारण वहां की पुलिस नाक में दम हो गयी थी. पुलिस सूत्रों की मानें तो कई जिलों में हुई घटनाओं को लेकर भी इन अपराधियों ने जानकारी दी है. जिसे फिलहाल तो गोपनीय रखा जा रहा है. लेकिन सूत्रों की माने तो पड़ोसी देश नेपाल में भी इन लोगों ने कई घटनाओं को अंजाम दे रखा है. जिसके कारण नेपाल पुलिस भी मधुबनी पहुंच कर कई बार छापेमारी कर चुकी है. इधर, संपर्क करने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया है. जल्द ही सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










