मशाल जुलूस निकाल विरोध दर्ज करायेंगे कर्मी

Updated at :11 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकाल विरोध दर्ज करायेंगे कर्मी

समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा की बैठक संघ भवन पर हुई. अध्यक्षता प्रभात कुमार दास ने की. संबोधित करते हुये जिला मंत्री अशोक कुमार अकेला ने कहा कि सरकार आज नियमित, संविदा पर आधारित स्वास्थ्य कर्मियों के आवंटन में कटौती कर दी गयी है. जिसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा की बैठक संघ भवन पर हुई. अध्यक्षता प्रभात कुमार दास ने की. संबोधित करते हुये जिला मंत्री अशोक कुमार अकेला ने कहा कि सरकार आज नियमित, संविदा पर आधारित स्वास्थ्य कर्मियों के आवंटन में कटौती कर दी गयी है. जिसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवा पर हो रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों को ससमय वेतन भत्ता आदि नहीं मिल रहा है. जिसके कारण भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. आशा, ममता, कुरियर को ससमय भुगतान नहीं मिल पा रहा है. इन सबको लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गयी. सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज किया जायेगा. वहीं 21 व 22 जुलाई को समाहर्त्ता के समक्ष धरना व 23 जुलाई को जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष धरना दिया जायेगा.वहीं 21 व 22 जुलाई को सभी आशा, ममता व कुरियर कर्मी अघोषित हड़ताल पर रहेंगे. मौके पर दीपक कुमार सिंह, राजीव रंजन, राम प्रकाश सिंह, विंदु कुमारी सिंह, अखिलेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन