पटोरी प्रखंड की आठ सड़के होगी चकाचक

Updated at :11 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
पटोरी प्रखंड की आठ सड़के होगी चकाचक

पटोरी . मोरवा विधानसभा क्षेत्र में पटोरी प्रखंड के आठ सड़कें होंगी चकाचक़ स्थानीय विधायक सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री बैद्यनाथ साहनी के अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पटोरी प्रखंड के चार सड़के अनुमंडल कार्यालय पटोरी से भौआ मुसहरी, अरविंद चौक से नूनफर, श्याम चौक से लोदीपुर, सिलदिलपुर से हसनपुरघाट तक की […]

विज्ञापन

पटोरी . मोरवा विधानसभा क्षेत्र में पटोरी प्रखंड के आठ सड़कें होंगी चकाचक़ स्थानीय विधायक सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री बैद्यनाथ साहनी के अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पटोरी प्रखंड के चार सड़के अनुमंडल कार्यालय पटोरी से भौआ मुसहरी, अरविंद चौक से नूनफर, श्याम चौक से लोदीपुर, सिलदिलपुर से हसनपुरघाट तक की सड़कों की कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. बाकी चार सड़के गुलाब बबुना उच्च विद्यालय पटोरी से हवासपुर एसएसक कालेज तक, पटोरी समस्तीपुर मुख्य मार्ग के हवासपुर से चकसलेम पोखर तक, हवासपुर एसडीओ आवास से जोड़पुरा तक की सड़के विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी हैं़ इन सड़कों पर शीघ्र ही डीआरपी तैयार कर निविदा निकाली जायेगी़ वही विधायक के अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ 62 लाख की लागत से तिवारी पुल की निविदा निकाली गयी है. इस आशय की जानकारी विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा ने दी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन