बच्चों के झड़प को लेकर हुई मारपीट, दो घायल

Updated at :11 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
बच्चों के झड़प को लेकर हुई मारपीट, दो घायल

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अभिभावकों में हुई मारपीट में पिता पुत्री को कतिपय लोगों ने घायल कर दिया. इस संबंध में उक्त गांव के योगेंद्र राम ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि बच्चों के बीच हुए कुछ विवाद […]

विज्ञापन

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अभिभावकों में हुई मारपीट में पिता पुत्री को कतिपय लोगों ने घायल कर दिया. इस संबंध में उक्त गांव के योगेंद्र राम ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि बच्चों के बीच हुए कुछ विवाद को लेकर ग्रामीण रामाशीष राम, रामा राम सहित अन्य छह लोग मिलकर गालीगलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर आरोपितों ने एक साथ मिल कर मारपीट करने लगे. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की जानकारी पाकर बीच बचाव करने आयी पुत्री लुखिया देवी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट करना शुरू कर दी. आरोप है कि पुत्री को इस तरह से पिटाई की गयी कि उसका बायां हाथ का अंगूठा टूट गया. इसके साथ ही आरोप यह भी लगाया गया है कि जाते जाते आरोपितों ने उसके कान से सोने का बाली व गले से जितिया निकाल लिया. जिसकी कीमत हजारों रुपये होगी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन