गीदड़ ने40 लोगों को काट कर किया जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Jul 2015 10:35 AM
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के भूइधारा गांव में गुरुवार को गीदड़ ने 40 से अधिक लोगों को काट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है .सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है. गीदड़ ने इलाके के कई मवेशियों को भी नोच कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है. घटना […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के भूइधारा गांव में गुरुवार को गीदड़ ने 40 से अधिक लोगों को काट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है .सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है. गीदड़ ने इलाके के कई मवेशियों को भी नोच कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है.
घटना से क्षेत्र में खौफ का माहौल व्याप्त हो गया है. ग्रामीण बबन चौधरी, अभिजीत आदि ने बताया कि गुरुवार को देर संध्या से ही गीदड़ ने आतंक मचाना शुरु कर दिया जो कि देर रात तक जारी रहा. इसने महिला, बच्चों को अपना पहला शिकार बनाया. वहीं मवेशियों को भी नहीं छोड़ा. लोगों को नोंचने के बाद यह आसपास के चौर के इलाकों में भाग जाता था.
जिससे इसे खोजने में लोगों को परेशानी हुई. उसका पंजा काफी नुकिला था. गीदड़ सीधे गर्दन पर ही प्रहार कर रहा था. पागल गीदड़ के शिकार सबसे अधिक ऐसे वृद्ध बने जो कि चलने फिरने के लायक नहीं थे. गीदड़ का खौफ ग्रामीणों के चहरे पर साफ दिखायी दे रहा था. वहीं आसपास के धुरलख , मोहनपुर, दुधपुरा आदि इलाकों के लोग में इसको लेकर दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










