यशवंत अध्यक्ष व मणि सचिव निर्वाचित

Updated at :10 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
यशवंत अध्यक्ष व मणि सचिव निर्वाचित

अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्नदलसिंहसराय. अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव शुक्रवार का स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में अनुमंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ़ निर्वाचन पदाधिकारी सह मुख्य चुनाव आयुक्त राम सेवक ठाकुर के देखरेख में सम्पन्न चुनाव में माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिका वोटरों ने अपने वोट डाले पर्यवेक्षक शंकर साह, […]

विज्ञापन

अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्नदलसिंहसराय. अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव शुक्रवार का स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में अनुमंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ़ निर्वाचन पदाधिकारी सह मुख्य चुनाव आयुक्त राम सेवक ठाकुर के देखरेख में सम्पन्न चुनाव में माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिका वोटरों ने अपने वोट डाले पर्यवेक्षक शंकर साह, मतदान पदाधिकारी नरेश्वर सिंह व सत्येन्द्र सिंह ने मतदान कराया़ मतदान के बाद घोषित चुनाव परिणामों में यशवंत कुमार चौधरी अनुमंडल माध्यमिक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये़ जिन्हें 30 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राम पुकार महतो को 26 मत मिले. वहीं 30 मत लाकर अजय कुमार चौधरी उपाध्यक्ष चुने गये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अरूण कुमार राय को 26 मत मिले संघ के सचिव पद पर 30 मत लाकर मणिभूषण सिंह निर्वाचित घोषित हुये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे अजय कुमार झा को भी मात्र 26 मतों से संतोष करना पड़ा़ संघ के कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह 27 मत लाकर विजयी घोषित हुये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को 26 मत मिले. वहीं संयुक्त सचिव पद पर अशोक कुमार, अमेय प्रसन्न कुमार चंद्रश, शिवेन्द्र कुमार ठाकुर, देवानंद राय व प्रभात कुमार प्रभाकर निर्वाचित घोषित हुये़ जिला कार्यसमिति पद के लिये शफीउल्ला मसीह व डा़ अंजनी कुमार द्विवेदी निर्वाचित हुये़ चुनाव के मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाघ्यक्ष राम दयाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र, जिला सचिव वेदानंद झा, प्रखंड सचिव उमैर शमशी, महेश प्रसाद सिंह, नवनीत कुमार, विनोद कुमार शर्मा,समेत सैकडों शिक्षक मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन