हेमनपुर गांव के अगलगी में सात घर जले

Updated at :10 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
हेमनपुर गांव के अगलगी में सात घर जले

मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई भीषण अग्निकांड में सात घर जल गये. इस क्रम मंे लाखों रुपये की सम्पति जलकर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार राम इकबाल राय के झोपड़ीनुमा घर से चूल्हे की चिनगारी से निकली आग की लपटों ने बगल के गुरुचरण राय, हरिश्चन्द्र […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई भीषण अग्निकांड में सात घर जल गये. इस क्रम मंे लाखों रुपये की सम्पति जलकर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार राम इकबाल राय के झोपड़ीनुमा घर से चूल्हे की चिनगारी से निकली आग की लपटों ने बगल के गुरुचरण राय, हरिश्चन्द्र राय, रीना देवी, सुमित्रा देवी, रामप्रसाद साह के घर देखते ही देखते राख में तब्दील हो गयी ़ इन घरों में रखे नकदी के आलावे अनाज, कपड़े, बर्तन व अन्य सामान भी जल गये. आग की लपटों व धुआं को देख ग्रामीण इकट्ठा हो गये. इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन के अलावे दमकल कर्मियों को भी दी गयी ़दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना स्थल पर सीओ सोहन राम, सीआई जहीदुल्लाह, मोहन साह, उपमुखिया संजीव कुमार सिंह, जितेश सिन्हा आदि ने नुकसान का जायजा लेते हुए पीडि़त परिवारों को पॉलीथिन एवं 4200 रुपये उपलब्ध कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन