समूह बनाकर चलायी जायेगी स्न्निप की योजना

समस्तीपुर :आंगनबाड़ी केंद्रों का समूह बनाकर अब स्न्निप की योजनाओं को संचालित किया जायेगा. इसके लिये जिला भर में 80 केंद्र बनाये गये हैं. इस बावत जानकारी देते हुए स्न्निप के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बैद्यनाथ ने बताया कि इसके लिये व्यापक कार्ययोजना तैयार की गयी है. इसमें हरेक पंचायत के जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र है […]
समस्तीपुर :आंगनबाड़ी केंद्रों का समूह बनाकर अब स्न्निप की योजनाओं को संचालित किया जायेगा. इसके लिये जिला भर में 80 केंद्र बनाये गये हैं. इस बावत जानकारी देते हुए स्न्निप के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बैद्यनाथ ने बताया कि इसके लिये व्यापक कार्ययोजना तैयार की गयी है. इसमें हरेक पंचायत के जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र है उन्हे उनकी नजदीकी केंद्रों के साथ संयुक्त किया गया है.
चार पांच की समूह बनाकर इन्हें एक दूसरे के साथ संयुक्त किया गया. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को इस योजना में शामिल किया गया है. सार्वजनिक स्थानों व ऐसे जगह को इसमें शामिल किया गया है जहां सभी बच्चों को एक साथ बैठने की व्यवस्था हो. माह के एक दिन इन जगहों पर एक साथ स्न्निप की योजनाओं का क्रियान्वन किया जायेगा.
जिससे एक साथ ही सभी बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. साथ ही इनकी मॉनीटरिंग की भी वहीं पर व्यवस्था की जायेगी. बताते चलें कि स्न्निप के तहत आंगनबाड़ी केंद्रांे पर कुपोषण को दूर करने व अन्नप्राशन आदि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










