उत्तर बिहार में बारिश की संभावना बरकरार

Updated at :10 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
उत्तर बिहार में बारिश की संभावना बरकरार

समस्तीपुर. मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. इसके कारण अगले तीन दिनों में अच्छी वर्षा हो सकती है. उक्त जानकारी राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित कृषि मौसम परामर्शी सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है. मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार में मध्यम से घने बादल तैरते […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. इसके कारण अगले तीन दिनों में अच्छी वर्षा हो सकती है. उक्त जानकारी राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित कृषि मौसम परामर्शी सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है. मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार में मध्यम से घने बादल तैरते रहेंगे. इस अवधि में हल्की से मध्यम वर्ष होने की संभावना बनी हुई. उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है. आगामी तीन दिनों तक पूर्वानुमान की अवधि में 6 से 15 किलो मीटर प्रति घंटे की औसत गति से पछुआ हवा चलेगी. शेष अवधि में पुरवा हवा चलने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. मौसम के मिजाज को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने तैयार धान के बिचड़े की रोपनी करते चलने का सुझाव दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन