शतरंज प्रतियोगिता में आशीष व धर्मेंद्र रहे विजेता

Updated at :10 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में आशीष व धर्मेंद्र रहे विजेता

समस्तीपुर. शहर के मोहनपुर रोड स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को अंतर आवासीय शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इसमें जूनियर वर्ग से आशीष राज व सीनियर वर्ग में धर्मेंद्र विजेता रहे. दोनों वर्गों के विजेता व उपविजेता खिलाडि़यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के मोहनपुर रोड स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को अंतर आवासीय शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इसमें जूनियर वर्ग से आशीष राज व सीनियर वर्ग में धर्मेंद्र विजेता रहे. दोनों वर्गों के विजेता व उपविजेता खिलाडि़यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों में रचनात्मकता व अनुशासन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरुरी है. वरीय प्राचार्य जीएन झा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्रों में नयी उर्जा का प्रवाह होता है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक गुंजन, अवधेश, कुणाल, संतोष, संजीव आदि थे. ज्ञात हो कि जूनियर वर्ग में आशीष ने विवेक रोशन को हराया. वहीं सीनियर वर्ग में धर्मेंंद्र ने श्रवण कुमार को करारी शिकस्त दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन